किसान सम्मान निधि योजना, जिसे प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य देश में छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। किसान सम्मान निधि योजना किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष ₹6,000 तक देती है। यह प्रोग्राम 24 फरवरी 2019 को लॉन्च किया गया था।

योजना के प्रमुख लाभ
योजना के लाभार्थी: इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि है। हालाँकि, बाद में इसे सभी किसानों के लिए बढ़ा दिया गया, चाहे उनकी भूमि का आकार कुछ भी हो।
उद्देश्य: इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि गतिविधियों के लिए मदद करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इसके जरिए किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है.
पात्रता: भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसान इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं, हालांकि सरकारी कर्मचारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों आदि जैसे विशेष श्रेणियों के लोगों को बाहर रखा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया है ताकि वे कृषि में निवेश कर सकें और अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें।
किसान सम्मान निधि योजना के अन्य लाभ ?
• सीधे बैंक खाते में भुगतान: बिचौलियों के बिना सीधे किसानों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर होती है।
• सामाजिक सुरक्षा: यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
• कर्ज से राहत: किसानों को छोटे कर्जों का भुगतान करने में सहायता मिलती है।
• ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार: किसानों की बढ़ी हुई आय से ग्रामीण व्यापार और आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ती हैं।
• आय में वृद्धि: नियमित आर्थिक सहायता से किसानों की आय बढ़ती है।
• आर्थिक सहायता: किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता मिलती है, जिससे उनकी कृषि जरूरतें पूरी होती हैं।
• कृषि निवेश में मदद: किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद, आदि में निवेश के लिए कर सकते हैं।
• मनोबल बढ़ाना: किसानों का मनोबल बढ़ता है और वे कृषि कार्यों में अधिक लगन से जुटते हैं।
किसान सम्मान निधि का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
सभी किसान परिवार: बाद में इस योजना को सभी किसान परिवारों के लिए विस्तारित किया गया, चाहे उनकी भूमि का आकार कुछ भी हो।
• जिनकी पेंशन 10,000 रुपये प्रति माह से कम है।
• सभी लघु और सीमांत किसान: जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
• रजिस्टर्ड किसान: जो किसान सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं और जिनके पास वैध दस्तावेज हैं, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
• कुछ अपात्र वर्ग:
हालांकि इस योजना के लाभार्थियों की सूची व्यापक है, लेकिन कुछ विशेष वर्ग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं, जैसे:
• सरकारी कर्मचारी (केंद्रीय और राज्य),
डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर लोग इसका लाभ नहीं ले सकते हैँ.
इस योजना का उद्देश्य सही मायनों में उन किसानों की मदद करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें कृषि कार्यों के लिए सहायता की आवश्यकता है।
किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए जरुरी कागजात क्या क्या चाहिए?
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर
• निवास प्रमाण पत्र
• भूमि रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी की प्रतिलिपि)
• आधार कार्ड
• बैंक अकाउंट पासबुक
• निर्वाचन कार्ड ( Voter Id )
किसान सम्मान निधि योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट ( ऑफिसियल वेबसाइट ) पर जाए।
सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in PM-KISAN पोर्टल पर जाना होगा। जैसे ही आप वेबसाइट खोलेंगे, आपको नीचे दिए गए इमेज की तरह एक होमपेज दिखेगा।

2.उसके बाद नई पंजीकरण (New Farmer Registration) पर क्लिक करें।

फार्मर कॉर्नर में आपको “New Farmer Registration” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। नीचे दी गई इमेज में यह स्पष्ट रूप से दिखाया गया है।
4.अपना विवरण भरें

अगर आप गांव से है तो आपको Rural ( ग्रामीण ) सेलेक्ट करना हैँ और अगर शहर से है तो आपको ( Urban ) Farmer Registration Choose करके आगे का Process Start करना हैँ
A. उसके बाद आप अपना आधार कार्ड नंबर डाले
B. और उसके पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और अपना स्टेट सेलेक्ट करके Captcha कोड डाल कर ” GET OTP ” पर क्लिक कर देना हैँ ।
5. व्यक्तिगत विवरण और बैंक जानकारी भरिए.
इसके बाद आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाता विवरण, और भूमि की जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी सही-सही भरें.
6. अपना दस्तावेज़ अपलोड करें
अब आपको अपने दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और भूमि के स्वामित्व के दस्तावेज़) अपलोड करने होंगे। इमेज में दिखाया गया है कि आपको कैसे अपलोड करना है।
7. अंत मे आवेदन सबमिट करें
सभी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे आप Download करके सुरक्षित रख लीजिए, कुछ समय के बाद आपको दिए गए Registerd Mobile नंबर पर पूरी जानकारी मिल जाएगा की आपका Application Success हुआ या नहीं।
निष्कर्ष
हम आशा करते हैँ की किसान सम्मान निधि योजना का ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को हमने आपको बिलकुल आसान और स्पष्ट शब्दो मे Images के माध्यम से आपको समझाया है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
ध्यान दें: आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरना हैँ और अपना कागजात अपलोड करते समय भी सावधानी बरतें। अगर आपको किसी प्रकार की Problem हो, तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर मे जाकर आप उनसे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैँ।